Kora

Kora की प्राइवेसी पॉलिसी

14 नवंबर 2026 से लागू · English

Kora किराना दुकानों के लिए अपना हिसाब रखने का ऐप है: बिल, खाता, स्टॉक और सप्लाई ऑर्डर। यह पॉलिसी बताती है कि हम क्या रखते हैं, क्यों रखते हैं, और कौन-कौन उसे देखता है, और इस बारे में आप क्या कर सकते हैं।

हम कौन हैं

Dailykora Technologies Private Limited, 187, 3rd Floor, One Good Earth, Sector 71, Gurugram, Haryana। इस पॉलिसी में "Kora" और "हम" का मतलब यही कंपनी है।

हमारे शिकायत अधिकारी Nishant Mishra हैं, सह-संस्थापक और CEO। इस पॉलिसी से जुड़ी किसी भी बात के लिए support@dailykora.com पर लिखें या +91 96207 44404 पर फ़ोन करें।

यह पॉलिसी किनके लिए है

अगर आप दुकान चलाते हैं

हम क्या रखते हैंक्यों
आपका मोबाइल नंबरSMS से भेजे गए OTP से आपको साइन इन कराने के लिए, और यह जानने के लिए कि कौन-सी दुकान आपकी है
आपका नाम, आपकी दुकान का नाम, आपकी भाषाआपके लिए ऐप सेट करने के लिए
आपकी दुकान का हिसाब: बिल, प्रोडक्ट, दाम, स्टॉक, खाता, सप्लाई ऑर्डर, होलसेलर और उनकी शर्तेंयह आपका हिसाब है। हम इसे रखते हैं ताकि इसका बैकअप रहे और आपकी दुकान के हर फ़ोन पर यह एक जैसा रहे
आपके हिसाब से प्रोडक्ट जानकारी: प्रोडक्ट का नाम, ब्रांड, बारकोड, पैक साइज़ और छपा MRP, और आपकी जोड़ी पैक फ़ोटो पर हम जो पढ़ते हैंउस प्रोडक्ट सूची को सुधारने के लिए जिसमें हर दुकान खोजती है। आपके दाम, लागत, स्टॉक या ग्राहक कभी नहीं, और आपकी फ़ोटो किसी दूसरी दुकान को कभी नहीं दिखाई जाती
आपके पेज की जानकारी, सिर्फ़ तब जब आप "आपकी दुकान ऑनलाइन" चालू करें: दिखने वाला नाम, पता, खुलने का समय, डिलीवरी फ़ीस, डिलीवरी का समय, FSSAI नंबर, GST स्थिति, UPI ID, आपकी जोड़ी फ़ोटोआपके ग्राहकों को आपका पेज दिखाने के लिए
आपने कौन-से "कोरा सुझाव" कार्ड देखे और उन पर क्या कियाकार्ड बनाने के लिए और यह जाँचने के लिए कि वे सही थे या नहीं। इन रिकॉर्ड में नाम नहीं, सिर्फ़ id होती हैं
एक रैंडम इंस्टॉल id, फ़ोन का प्लेटफ़ॉर्म, ऐप का वर्ज़न, नोटिफ़िकेशन टोकनहर दुकान पर तीन फ़ोन की सीमा रखने के लिए, और आपको नोटिफ़िकेशन भेजने के लिए
क्रैश रिपोर्ट: एरर किस तरह की थी और कहाँ आईऐप ठीक करने के लिए। एरर का टेक्स्ट कभी नहीं, आपका फ़ोन नंबर कभी नहीं

आपकी UPI ID आपके फ़ोन पर रहती है। यह हमारे सर्वर पर तभी जाती है जब आप अपने दुकान पेज पर UPI पेमेंट चालू करते हैं, ताकि पेज आपका QR दिखा सके।

हम क्या नहीं करते

अगर आप किसी दुकान के खाते में हैं

दुकान आपका नाम, आपका नंबर, आपने क्या लिया और क्या चुकाया, यह रखती है। यह दुकान तय करती है, जैसे काग़ज़ की बही में। Kora इसे दुकान के लिए रखता है।

Kora इसे सिर्फ़ उसी दुकान के लिए इस्तेमाल करता है: उसका खाता, उसके रिमाइंडर और उसके सुझाव। Kora आपसे संपर्क नहीं करता। रिमाइंडर दुकानदार के अपने WhatsApp से आता है।

अपनी जानकारी देखने, सुधारने या हटाने के लिए दुकान से कहें। आप हमारे शिकायत अधिकारी को भी लिख सकते हैं, और हम दुकान को यह करने में मदद करेंगे।

अगर आप किसी दुकान के पेज से ऑर्डर करते हैं

बेचने वाली दुकान है। Kora दुकान के लिए पेज चलाता है।

हम साइन इन कोड के लिए आपका मोबाइल नंबर रखते हैं, आपका नाम अगर आप दें, ज़्यादा से ज़्यादा पाँच सेव किए पते, आपके ऑर्डर और उनकी स्थिति, और हर वह बिल जिसे आप ग़लत बताएँ। अगर आपका नंबर पहले से उस दुकान के खाते में है, तो काउंटर से की गई आपकी ख़रीदारी "फिर से खरीदें" में दिखती है।

अगर आप वेबसाइट से हमें लिखते हैं

फ़ॉर्म में आप जो लिखते हैं, वह हम रखते हैं: नाम, मोबाइल, ईमेल, कंपनी, आप क्या करते हैं, शहर और आपका संदेश। आप किस पेज से आए, यह भी हम नोट करते हैं। हम इसका इस्तेमाल आपको जवाब देने के लिए करते हैं, और किसी काम के लिए नहीं। वेबसाइट कोई ट्रैकिंग कुकी नहीं लगाती।

आपका डेटा कहाँ रखा जाता है

आपके फ़ोन पर, एक लॉक (एन्क्रिप्टेड) डेटाबेस में, ताकि बिना नेटवर्क के भी बिलिंग और खाता चलें।

भारत में हमारे सर्वर पर, AWS Mumbai में, ताकि आपके हिसाब का बैकअप रहे और दुकान के हर फ़ोन पर एक जैसा हिसाब दिखे। इनके बीच डेटा लॉक होकर (HTTPS) जाता है।

और कौन देखता है

हम आपका डेटा नहीं बेचते। ये कंपनियाँ हमारे लिए एक-एक काम करती हैं, कॉन्ट्रैक्ट के तहत, और सिर्फ़ वही देखती हैं जो उस काम के लिए ज़रूरी है।

कंपनीकामवे क्या देखती हैं
Amazon Web Services, Indiaहमारे सर्वरहमारे सर्वर पर रखा सब कुछ
Google Firebaseनोटिफ़िकेशन, क्रैश रिपोर्ट और ऐप-इंस्टॉल कैंपेन की मापनोटिफ़िकेशन टोकन; क्रैश किस तरह का था और आपकी दुकान की id; और, किसी ऐप-इंस्टॉल कैंपेन के दौरान, आपके फ़ोन ने कौन-कौन से सेटअप पड़ाव पार किए (पहली बार खोलना, दुकान सेट होना, पहला बिल, पहली वसूली) और आपने ऐप कहाँ से इंस्टॉल किया — आपके ग्राहकों का डेटा, नाम, नंबर या कोई रकम कभी नहीं
MSG91SMS से साइन इन कोडआपका मोबाइल नंबर
Google Workspaceवेबसाइट से आई पूछताछफ़ॉर्म में आपने जो लिखा
Google Chatकुछ बिगड़ने पर हमारे इंजीनियरों को बतानाएरर किस तरह की थी और आपकी दुकान की id, आपके ग्राहकों के नाम या नंबर कभी नहीं

जब क़ानून हमसे कहे, जैसे कोर्ट का आदेश हो, तब भी हम डेटा देते हैं।

हम कितने समय तक रखते हैं

Kora हिसाब रखने का ऐप है। यह आपका अकाउंटिंग या टैक्स सॉफ़्टवेयर नहीं है। अगर क़ानून आपसे बिल रखने को कहता है, जैसे GST के लिए, तो अपना अकाउंट डिलीट करने से पहले उन्हें डाउनलोड कर लें: प्रोफ़ाइल, फिर रिपोर्ट।

आप हमसे क्या करने को कह सकते हैं

शिकायत अधिकारी को लिखें। हम 30 दिन के अंदर जवाब देते हैं। अगर हमारे जवाब से बात न सुलझे, तो आप Data Protection Board of India से शिकायत कर सकते हैं।

18 साल से कम उम्र

Kora बालिगों के लिए है। Kora पर दुकान चलाने या किसी दुकान के पेज से ऑर्डर करने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए। अगर हमें पता चले कि हमारे पास 18 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति का डेटा है, तो हम उसे डिलीट कर देते हैं।

जब यह पॉलिसी बदले

अगर हम कोई ज़रूरी बात बदलते हैं, तो लागू होने से पहले ऐप में बताते हैं। ऊपर लिखी तारीख़ सबसे नया वर्ज़न बताती है।

भाषाएँ

यह पॉलिसी अंग्रेज़ी और हिंदी में है। किसी और भारतीय भाषा के लिए शिकायत अधिकारी से कहें, हम वह भी देंगे।